फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दादा नगर में समानांतर पुल की वजह से बदलेगा मेट्रो रूट का एलाइनमेंट 

Wed, 06 Oct 2021 02:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं की व्यस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। सीढ़ियों के अलावा स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट तो पहले ही लगनी शुरू हो गई थीं। अब स्टेशनों पर बैग स्कैनर भी लगने लगे हैं।
विज्ञापन
सेतु निगम और मेट्रो के अधिकारियों ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दादा नगर में समानांतर पुल की वजह से मेट्रो रूट का एलाइनमेंट बदला जाएगा। सेतु निगम और मेट्रो के अधिकारियों ने इसका संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान मेट्रो यूपीएमआरसी को दो सुझाव दिए गए। पहला दादानगर पुल के राइट साइड में कुछ दूरी से मेट्रो रूट तैयार करें और दूसरा मेट्रो के पिलरों की ऊंचाई बढ़ाकर समानांतर पुल के ऊपर से ट्रेन निकालें। 
विज्ञापन

 
हालांकि इससे लागत बहुत बढ़ जाएगी। इसलिए समानांतर पुल के बगल में अवैध कब्जे हटाते हुए मेट्रो के पिलर और उसके ऊपर ट्रैक बनने की संभावना है। फिलहाल इस संबंध में फैसला नहीं हो पाया है। मेट्रो के अधिकारी विचार कर खाका तैयार करेंगे। 

मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं की व्यस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। सीढ़ियों के अलावा स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट तो पहले ही लगनी शुरू हो गई थीं। अब स्टेशनों पर बैग स्कैनर भी लगने लगे हैं। इन बैग स्कैनरों को पहले फ्लोर पर लगाया जाएगा। इससे अपने सामान की जांच कराने के बाद ही यात्रियों को दूसरे फ्लोर पर जाने दिया जाएगा, जहां से उन्हें मेट्रो मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें