केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, नेहरूनगर में एक्यूआई 500 का आंकड़ा छू गया। पिछले एक महीने में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अधिकारी शहर में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जता चुके हैं। इसके बावजूद हवा में जहर घुलना जारी है।
कानपुर में हवा की गुणवत्ता दिन पर दिन खराब होती जा रही है। शहर के रिहायशी क्षेत्रों किदवईनगर और कल्याणपुर से लेकर व्यवसायिक क्षेत्र नेहरूनगर तक में हवा गुणवत्ता सूचकांक अपने चरम पर रहा। शहर का औसत एक्यूआई 436 पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, नेहरूनगर में एक्यूआई 500 का आंकड़ा छू गया।
विज्ञापन
वहीं, पॉश इलाके किदवईनगर में एक्यूआई 461 जबकि कल्याणपुर में अधिकतम 348 दर्ज किया गया। नेहरूनगर में शुक्रवार को भी नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड 332 रहा। खास बात यह है कि पिछले एक महीने में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अधिकारी शहर में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जता चुके हैं। इसके बावजूद हवा में जहर घुलना जारी है।