फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अपर श्रमायुक्त बोले- जागरूकता से ही खत्म होगा बाल श्रम, अटल आवासीय विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन

Fri, 13 Jun 2025 04:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर शहर में जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। अपर श्रमायुक्त ने कहा कि जागरूकता से ही बाल श्रम खत्म होगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान मौजूद छात्र व अपर श्रमायुक्त पीके सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर गुरुवार को सर्वोदयनगर स्थित क्षेत्रीय अपर श्रमायुक्त कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध और शिक्षा के अधिनियम पर चर्चा की गई। व्यापारियों को बाल श्रम न कराने की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

अपर श्रमायुक्त पीके सिंह ने कहा कि बाल श्रम को जागरूकता से ही खत्म किया जा सकता है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शरद और सुरेश सिंह ने आर्यनगर व्यापार मंडल और गोविंदनगर व्यापार मंडल के माध्यम से इनके कार्यालयों में श्रमिक विद्या योजना और संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन पर चर्चा की।

विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
सुनील मौर्य ने पीरोड, इंदूभूषण ने चमनगंज में और विनोद सिंह और अखिलेश वर्मा ने जूही कलां चौराहे पर बाल श्रम पर विज्ञान फाउंडेशन के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अपर श्रमायुक्त की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालय में पेंटिंग, पोस्टर, निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सहायक श्रमायुक्त कीर्ति वर्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें