फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिजली के लिए बंद का आह्वान करेगी सपा, पदाधिकारी बोले- शहर में त्राहि-त्राहि का माहौल बना हुआ है

Fri, 13 Jun 2025 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि पहले पीडीए मिशन प्रशासन को पत्र देगा। इसके 48 घंटे के बाद समस्या का हल न हुआ तो बंद का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
सपा कार्यालय मे आयोजित बैठक मे संबोधित करते नगर अध्यक्ष फजल मेहमूद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सपा की महानगर इकाई की बैठक में तय हुआ कि बिजली संकट को लेकर पार्टी कानपुर बंद का आह्वान करेगी। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि पहले पीडीए मिशन प्रशासन को पत्र देगा। इसके 48 घंटे के बाद समस्या का हल न हुआ तो बंद का आह्वान किया जाएगा। इसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से शहर में त्राहि-त्राहि का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। बैठक में कहा गया कि सपा 1607 बूथों बीएलए फॉर्म भरवाएगी। फार्मों का सत्यापन सपा महानगर अध्यक्ष करेंगे और सूची जिला चुनाव अधिकारी और डीएम को सौंपेंगे। बैठक में प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, फैसल महमूद, रजत मिश्रा, सौरभ सिंह, शादाब आलम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें