गोविंद नगर में घर में पालतू कुत्ते की मौत पर एनजीओ ने थाने में किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
पालतू कुत्ते को प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगा एनजीओ के दर्जनों सदस्यों ने सोमवार रात गोविंदनगर थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कुत्ता मालिक और पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
एनजीओ उम्मीद एक किरण के संस्थापक मयंक त्रिपाठी ने बताया कि गोविंदनगर बी-ब्लॉक में लैब्राडोर नस्ल के कुत्ते के साथ मालिक द्वारा क्रूरता करने की सूचना मिली थी। सच्चाई जानने के लिए रविवार को वह एनजीओ के सदस्यों के साथ उनके घर पहुंचे।
आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने अपने बेटे संग उनसे धक्कामुक्की की। इस पर सदस्य लौट आए और एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स की संस्थापक मेनका गांधी को जानकारी दी। सोमवार को सदस्यों ने मेनका गांधी की कुत्ते के मालिक से फोन पर बात कराई।