चालक को हिरासत में ले लिया
तभी नवाबगंज थाने के सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइड से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी और कुचलते हुए उनकी स्कूटी को करीब 30 मीटर दूरी तक घसीटता ले गया। वहीं, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर पर पथराव शुरू कर दिया। हादसे के बाद कोहना पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।