चित्रकूट जिले में ट्रेजरी विभाग से सेवानिवृत्त 95 शिक्षकों के खातों में भेजे गए 50 करोड़ रुपये के घोटाले में गुरुवार को नए तथ्य सामने आए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद अनुमान है कि कुल घोटाले की रकम 100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में पाया गया है कि यह हेराफेरी वर्ष 2018 से सितंबर 2025 तक लगातार चलती रही। सरकारी अभिलेखों में पेंशन और वेतन मद में फर्जी प्रविष्टियां कर धनराशि विभिन्न खातों में भेजी जाती रही। कई मामलों में एक ही शिक्षक के नाम पर बार-बार भुगतान दर्ज किए गए हैं।