फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत…शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 31 Dec 2025 04:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी के रामादेवी फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक रघुराज और हिम्मत की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी फ्लाईओवर पर गुरु हर स्कूल के पास बुधवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में बैठे दोनों लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस न मामले की जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बिधनू थाना क्षेत्र के गढेवा मंझावान निवासी रघुराज सिंह (50) अपने भतीजे हिम्मत सिंह (27) दोपहर में 12:30 बजे करीब वापस घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

तभी रामादेवी फ्लाईओवर के पास गुरु हर राय अकेडमी स्कूल के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हिम्मत और रघुराज को कांशीराम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें