Auraiya News: बिधूना निवासी किसान की दिबियापुर में कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर मौत हो गई। वह हेलमेट पहने हुए थे और कानपुर में भर्ती अपने बीमार भाई को देखने जा रहे थे।
औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर के पास बाइक सवार किसान आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वे हेलमेट लगाए था। बिधूना कोतवाली के गांव मके का पुरवा निवासी अनिरुद्ध (50) किसान थे। बुधवार को वे अपने भतीजे विजय के साथ बाइक से दिबियापुर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन जा रहा था। सुबह करीब आठ गांव हरचंदपुर के पास कोहरे के कारण आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक घुस गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक चला रहे अनिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा भतीजे को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। मजदूर कानपुर स्थित अस्पताल में भर्ती भाई को देखने जा रहा था। जानकारी के बाद पत्नी व अन्य परिजन में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।