फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जमीन बेंचने से इनकार पर 92 साल के दादा को मारी थी गोली, आरोपी को पुलिस ने हरदाेई से दबोचा

Fri, 27 Aug 2021 01:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दादा को मारी थी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के सरसौल में 92 वर्षीय दादा की गोली मारकर हत्या करने वाले पौत्र देवेंद्र सिंह को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वह हरदोई में अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपा था। आरोपी के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपी दादा को जमीन बेचने से मना कर रहा था लेकिन वह लगातार जमीन बेचते जा रहे थे। जब उसने रकम मांगी तो इनकार कर दिया। इन कारणों से उसने हत्या कर दी। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। 

सरसौल कस्बा निवासी शत्रुघ्न सिंह उर्फ सत्तन परचून दुकानदार थे। बुधवार शाम उनके पौत्र देवेंद्र सिंह ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात हरदोई से उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि दादा के पास करीब चार बीघा जमीन थी। वह धीरे धीरे जमीन को बेच रहे थे। रकम सबसे छोटे बेटे यानी देवेंद्र के चाचा को देते थे।

कुछ समय पहले भी 55 लाख रुपये में 15 बिस्वा जमीन बेंची थी। ये रकम भी उनको ही दे दी थी। इसका देवेंद्र विरोध करता था। पुलिस के मुताबिक इसी बात से आरोपी उनसे खुन्नस रखने लगा। एक दिन पहले उसने सत्तन से दस हजार रुपये मांगे।

सत्तन ने पैसा देने से मना कर दिया। तभी उसने हत्या की साजिश रची और फिर उसको अंजाम दिया। आरोपी ने जहां से तमंचे खरीदे थे पुलिस उसके बारे में जानकारी कर रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें