पटकापुर निवासी रीना बेगम के खाते से साइबर ठगों ने 28 अगस्त की रात महज छह मिनट में 10 यूपीआई ट्रांजेक्शन कर 8,43,221.64 रुपये पार कर दिए। पीड़िता और उसके पति को घटना की जानकारी होने पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रीना बेगम का सिविल लाइंस स्थित एक्सिस बैंक में खाता है।
दर्ज की गई प्राथमिकी में बताया कि घटना से पहले खाते में 14,06,856.97 रुपये जमा थे। 28 अगस्त की रात 8:30 से 8:36 बजे के बीच खाते से लगातार एक के बाद एक 10 यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए। साइबर ठगों ने रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। 29 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे रीना के पति ने मोबाइल चेक किया। उसमें रकम ट्रांसफर होने के संदेश मिले। वह तत्काल एक्सिस बैंक की सिविल लाइंस शाखा पहुंचे और बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी दी। बैंक इस्टेटमेंट निकलवाने पर खाते से 8.43 लाख रुपये निकाले जाने का पता चला।