नाैबस्ता गल्ली मंडी में दुकान की टिनशेड उठाकर गल्ला कारोबारी के गुल्लक से चोर सात लाख रुपये और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर कारोबारी को घटना की जानकारी हुई। बाबूपुरवा के बगाही निवासी बिंद्रा कुमार साहू की गल्लामंडी में सांई बाबा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। उनके अनुसार शुक्रवार को बिक्री का सात लाख रुपये गुल्लक में रखने के बाद रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन
रक्षाबंधन और फिर रविवार की बंदी के बाद सोमवार को दुकान पहुंचे तो गुल्लक खुली पड़ी थी और सामान अस्त व्यस्त था। चोरों ने सात लाख रुपये और अन्य दस्तावेजों समेत डीवीआर पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को दुकान में लगा टिनशेड उठा मिला। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोर टिनशेड से दाखिल हुए हैं। मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।