फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिवाली पर यात्रियों को 64 अतिरिक्त एसी जनरथ बसों का तोहफा, 19 रूटों पर बसों को चलाने की तैयारी

Tue, 19 Oct 2021 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिवाली पर जनरथ बसों का तोहफा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिवाली के एक सप्ताह पहले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देते हुए रोडवेज इस बार 64 अतिरिक्त एसी जनरथ बसों को चलाने जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक होगी। बसें 19 रूटों पर चलाई जाएंगी। साथ ही 210 जनरल बसों को भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


दिवाली पर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एसी जनरथ बस चलाई जाएंगी। रोडवेज के तैयार खाका में 19 जनपदों के लिए बसें झकरकटी बस अड्डे से चलेंगी। खास बात यह है कि बसें बीच में पड़ने वाले शहरों के बाईपास में नहीं बल्कि उन शहरों के बस अड्डों पर यात्रियों को उतारेंगी।
विज्ञापन

गोरखपुर के लिए  24 सामान्य और आठ जनरथ एसी बसों का संचालन होगा। देवरिया के लिए आठ सामान्य, चार एसी बसें, पडरौना के लिए आठ सामान्य और चार एसी, सुनौली के लिए आठ सामान्य और चार एसी, आजमगढ़ वाया रायबरेली के लिए 12 सामान्य बसें और आजमगढ़ वाया लखनऊ के लिए 12 जनरल और छह एसी बसों का संचालन होगा।

बहराइच के रुपईडीहा के लिए 12 सामान्य और चार एसी, बहराइच के लिए 10 सामान्य और चार एसी, आगरा वाया लखनऊ के लिए छह एसी, दिल्ली वाया लखनऊ एक्सप्रेसवे 10 जनरल बसें चलेंगी। गोंडा, उतरौला, प्रतापगढ़ वाया रायबरेली के लिए 10-10 जनरल बसें, डुमरियागंज के लिए आठ, सुल्तानपुर वाया रायबरेली के लिए 12, हरदोई वाया बांगरमऊ के लिए 16 जनरल बसें चलेंगी।

प्रयागराज के लिए 10 जनरल और आठ एसी, वाराणसी के लिए 10 जनरल और आठ एसी बसें और झांसी के लिए 14 जनरल और चार एसी जनरथ बसों का संचालन होगा। बसों का रूट निर्धारित कर दिया गया है। एक सप्ताह पहले इन्हें चलाने की तैयारी है। बुधवार को बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
अनिल अग्रवाल, आरएम, परिवहन निगम, कानपुर क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें