फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंत्री के कार्यालय के बाहर हंगामा और थाने का घेराव करने में 6 को जेल

Sun, 03 Oct 2021 03:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मंत्री के कार्यालय के बाहर हंगामा करने पर 6 को जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी लालबंगला में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कार्यालय के बाहर शनिवार को हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मेडिकल के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया है। यहां सुबह सपाईयों के पर हुए मुकदमे का विरोध करने थाने पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार को सपा कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कार्यालय जाकर गुलाब का फूल देने गए थे। जहां पर सपाइयों की भाजपा कार्यकर्ताओं से भिड़त हो गई थी। मामले चकेरी पुलिस ने 2 नामजद और  300 अज्ञात लोगों पर मुकदमा किया था। मामले में सरदार फतेह बहादुर सिंह गिल और अजीत यादव नामजद हैं।

 
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित होकर सपाइयों ने रविवार को थाने का घेराव कर हंगामा किया। मौके पर चकेरी समेत कैंट और रेलबाजार फोर्स के साथ एसीपी कैंट पहुंचे। शनिवार को सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल सपा कार्यकर्ताओं के साथ बेरोजगारी, महाराजपुर विधानसभा न्तर्गत विकास न होने और महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कार्यालय में तिरंगा लेकर गुलाब का फूल देने पहुंचे थे।

जहां पर सपाइयों की भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गाली गलौच व झड़प हो गयी थी। मौके पर पुलिस पहुंची थी और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में बीच बचाव किया था। फिर लाठियां पटककर सपाइयों को खदेड़ा था। पुलिस ने फतेह बहादुर सिंह गिल और अजीत यादव और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ 7 सीएलए एक्ट समेत 13 धाराओं में मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने शनिवार देर रात छह लोगों को हिरासत में लिया था। जिससे आक्रोशित होकर सपाई चकेरी थाने पहुंचे और हंगामा किया। मौके पर एसीपी कैंट मृगांग शेखर पाठक समेत रेलबाजार और कैंट थाने का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें