बिधनू हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने हादसों के चार मुख्य कारण बताए
- सागर हाईवे की कम चौड़ाई और इस पर डिवाइडर न होना।
- डंपरों से गिट्टी-मौरंग गिरने के कारण दोपहिया वाहनों का फिसलना।
- सागर हाईवे पर सड़क का ऊंचा-नीचा होना।
- राहगीरों में सिविक सेंस की कमी होना।
हादसों के प्रमुख कारण और उनकी संख्या के साथ ही जिले में सर्वाधिक दुर्घटनाओं वाले दस थानाक्षेत्रों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही सामान्य सड़क, स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे वार दुर्घटनाओं की जानकारी भी शासन को भेजनी है। इसके आधार पर रोकथाम के प्रयास किए जाएंगे। - राहुल श्रीवास्तव, आरटीओ प्रवर्तन