फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जमीन बेचने के नाम 40 लाख हड़पे, रजिस्ट्री दूसरे को कर दी, नौ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Fri, 30 Jul 2021 03:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गत्ता फैक्ट्री संचालक दीपक शुक्ला का आरोप है कि वर्ष-2018 में जमीन खरीद के सिलसिले में शाकिर हुसैन उर्फ राजा के जरिये उनकी मुलाकात पनकी गंगागंज निवासी किसान रामदत्त, उनकी बेटी रंजना मिश्रा और उमेश शर्मा से हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर पुलिस ने पनकी के गंगागंज इलाके में जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सागर मार्केट रावतपुर गांव निवासी पीड़ित दीपक शुक्ला के मुताबिक, थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन


गत्ता फैक्ट्री संचालक दीपक शुक्ला का आरोप है कि वर्ष-2018 में जमीन खरीद के सिलसिले में शाकिर हुसैन उर्फ राजा के जरिये उनकी मुलाकात पनकी गंगागंज निवासी किसान रामदत्त, उनकी बेटी रंजना मिश्रा और उमेश शर्मा से हुई थी। जमीन का सौदा एक करोड़ 48 लाख 56 हजार रुपये में तय हुआ था।

उन्होंने रामदत्त को 40 लाख रुपये देकर इकरारनामा भी करा लिया था। इसमें मुन्नी देवी और दीपक गवाह थे। तय अवधि के बाद भी रामदत्त ने न तो उनके रुपये वापस किए और न ही जमीन रजिस्ट्री की। इस बीच उन्हें पता चला कि रामदत्त ने 28 फरवरी 2021 को पनकी इलाके के एक निजी चिकित्सा संस्थान को यह जमीन एक करोड़ 51 लाख 62 हजार रुपये में बेच दी।
विज्ञापन


दीपक का आरोप है कि शिकायत पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी भी थी। अब कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने गोविंदनगर थाने में जमीन बिक्री और खरीद में शामिल नौ लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें