कहीं कूड़े के ढेर तो कहीं मकान, दुकान और वाहनों में लपटें उठीं। श्याम नगर की गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगी। बुझाने में दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दीपावली पर आतिशबाजी के बीच शहर में आग लगने की 31 घटनाओं ने दमकल विभाग को लगातार दौड़ाया। रविवार सुबह छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में कहीं घर तो कहीं दुकान, फैक्ट्री, कबाड़ और वाहनों में आग लगने की सूचना मिली। सबसे गंभीर घटनाओं में चकेरी के श्याम नगर स्थित गद्दा-तकिया बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग रही। बर्रा में मोबाइल की दुकान, नौबस्ता में अभिनंदन गेस्ट हाउस और चकरपुर फल-सब्जी मंडी में भी आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। 24 घंटे के भीतर 31 घटनाओं के बावजूद राहत की बात यह रही कि किसी अग्निकांड में जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
आग की घटनाओं का सिलसिला रविवार शाम से तेज हुआ। रायपुरवा के आचार्य नगर में मकान और कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचनाएं मिलीं। कलक्टरगंज में अनिल नमकीन भंडार के पास एक घर, कर्नलगंज में बीएनएसडी इंटर कॉलेज के कमरे और ग्वालटोली में राशिद लाइट हाउस के सामने कूड़े के ढेर में आग लगी। बर्रा आठ में सरदार जी मोबाइल की दुकान में आग बुझाने के लिए दमकल की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Trending Videos
आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी के श्याम नगर स्थित 265 बी में गद्दा-तकिया बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने काफी देर तक प्रयास कर आग पर काबू पाया। किदवई नगर में निराला नगर स्थित पनासी रेजिडेंशियल परिसर के एक घर और साउथ एक्स मॉल के पास डीसीएम में आग लगी। बाबूपुरवा के किदवई नगर बाईपास स्थित बांस वाली गली में मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई।
आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता के अभिनंदन गेस्ट हाउस, 80 फीट रोड स्थित मकान, बजरंग चौराहे के पास कार और यशोदा नगर में ट्रांसफार्मर के पास कूड़े में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां रवाना हुईं। हनुमंत विहार के सरस्वती नगर में गत्ता और कबाड़ में आग लगी। फजलगंज फैक्ट्री एरिया, सेन पश्चिम पारा के पिपरगवां में झोपड़ी और चकरपुर फल-सब्जी मंडी में भी दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। पनकी के एफ ब्लॉक, महाराजपुर के महोली और बिठूर के परगई में भी आग लगने की घटनाएं हुईं।
आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कार में दबे तीन लोगों को निकाला, दो गायों को बचाया
कैंट के कोयला घाट में कार पलटने की सूचना पर पहुंची अग्निशमन यूनिट ने उसमें दबे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कल्याणपुर के सिलेंडर चौराहे और घाटमपुर के रामसारी गांव में नाले में गिरी गायों को भी दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
पटाखों की चिंगारी से लेकर शॉर्ट सर्किट तक की आशंका
दीपावली पर घरों और दुकानों में झालरों व सजावटी लाइटों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। बिजली के तारों पर अतिरिक्त लोड, ढीले कनेक्शन और शॉर्ट सर्किट आग की वजह बन सकते हैं। वहीं, आतिशबाजी की चिंगारी कूड़े, कबाड़, गत्ते और झोपड़ियों में आग लगा सकती है। हालांकि, विभाग की रिपोर्ट में अलग-अलग अग्निकांडों के वास्तविक कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।