सर्विलांस टीम वारदात से पहले व बाद में घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की वर्तमान लोकेशन खंगालने में जुटी है। इसी के साथ पुलिस ने कारोबारी की दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों व एक कबाड़ी समेत कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पता चला है कि इस वारदात को अंजाम पनकी और कल्याणपुर के युवकों ने दिया है। उनके नाम भी सामने आ गए हैं। पुलिस इनकी तलाश में इनके घर तक पहुंची, मगर वह नहीं मिले। इससे पुलिस का शक और गहरा गया है।
पूरी संभावना है कि वारदात को इन्हीं बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच व पुलिस की छह टीमें लगी हैं। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। इनमें से कुछ संदिग्ध घटना के दूसरे दिन से गायब हैं। पुलिस ने करीब आठ हजार नंबरों को फिल्टर किया हैं। जिनमें दो सौ से ज्यादा नंबर संदिग्ध मिले है।