फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सपा विधायक के गोदाम से 137 सिलेंडर चोरी का मामला, पुलिस ने सात शातिरों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Sat, 07 Mar 2026 03:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की गैस एजेंसी का ताला तोड़कर 137 सिलिंडर चुराने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर  के बिल्हौर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की गैस एजेंसी के गोदाम में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के सिलेंडर और वाहन भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि बिल्हौर के दीपपुर गांव में मंगलवार रात आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर चोर कुल 137 गैस सिलिंडर लोडर पर लादकर चुरा ले गए थे। सुबह कर्मचारी गोदाम पहुंचे, तब चोरी का पता चला था।

विज्ञापन





एजेंसी से 137 सिलेंडर कर दिए थे पार

पुलिस ने गैस एजेंसी के प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर पुलिस चोरों की तलाश शुरू की थी। सिलिंडरों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई थी। गोदाम से 14 किलो के 127 भरे घरेलू गैस सिलिंडर, सात खाली और 19 किलो के तीन कॉमर्शियल सिलिंडर गायब थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें