दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी दिए
डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही तैयार दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी दिव्यांग को सरकारी लाभ के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
राजस्व और पुलिस की संयुक्त जनसुनवाई
दिव्यांग शिविर का जायजा लेने के बाद डीएम और डीसीपी ने जनसुनवाई शुरू की। शिविर में बड़ी संख्या में जमीन विवाद, अवैध कब्जों और पुलिस से संबंधित मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने कई गंभीर शिकायतों पर संबंधित लेखपालों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करें।