फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पॉलिसी का झांसा देकर एलआईसी मैनेजर के घर रुका सीआईएसएफ जवान, 13 लाख की चोरी कर फरार

Sat, 13 Jul 2024 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एलआईसी मैनेजर के घर से 13 लाख की चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित ने बर्रा थाने में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
एलआईसी मैनेजर के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शातिर ने एलआईसी के असिस्टेंट मैनेजर को 13 लाख की चपत लगा दी। खुद को सीआईएसएफ जवान बता बर्रा सात निवासी एलआईसी के असिस्टेंट मैनेजर के घर पहुंचा और बेटे के नाम पॉॉलिसी लेने का झांसा दिया। फिर खुद रिश्तेदार बताकर रात रुक गया। मैनेजर ने ऑनलाइन खाना मंगाकर खिलाया। सुबह मैनेजर की आंख खुली तो अलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे और जेवर-नकदी समेत 13 लाख का माल गायब था। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एलआईसी की रतनलाल शाखा में असिस्टेंट मैनेजर सत्येंद्र सिंह मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। बर्रा सात में पत्नी शालिनी संग रहते हैं। बेटा बंगलूरू की कंपनी में कार्यरत है। सत्येंद्र ने बताया कि ससुुर बीमार हैं और पत्नी उनको देखने मायके गई है। शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और नाम रवींद्र सिंह चौहान बताया। कहा कि वह सीआईएसएफ जवान है और छत्तीसगढ़ में तैनात है। उसने बेटे के लिए एलआईसी पॉलिसी लेने की बात कही तो उन्होंने कार्यालय आने को कहा। इस पर शातिर ने कार्यालय पहुंचने में देर होने की बात कहते हुए घर आने की इच्छा जाहिर की।

Trending Videos

मना किया तो खुद को इटावा का मूल निवासी व दूर का रिश्तेदार बताया। शाम सात बजे घर आया और बेटे के लिए कुछ बीमा पॉलिसी के बारे में जानकारी ली। काफी देर बात करने के बाद कहा कि देर हो गई है अब सुबह जाऊंगा। इसके बाद उन्होंने घर के सामने रहने वाले भतीजे विक्रम को फोन कर ऑनलाइन एप से खाना मंगवाया। खाना खाने के कुछ देर बाद उन्हें नींद आ गई। सुबह उठे तो शातिर गायब था और अलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।

 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे तो रात करीब ढाई बजे आरोपी घर से बाहर जाता दिखाई दिया। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बर्रा थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखाई दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें