हाईकोर्ट ने 396 अपर जिला जज, 201 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 30 सिविल जज जूनियर डिवीजन पदों पर तैनात न्यायाधीशों का तबादला किया है। रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से 27 मार्च को जारी सूचना में संबंधित न्यायाधीशों को नौ अप्रैल तक पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।
कानपुर में 10 अपर जिला जज और तीन सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की नियुक्ति की गई है। यहां से 13 एडीजे, छह सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और एक सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है। अंबेडकरनगर से अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा, औरैया से प्रथमकांत, आजमगढ़ से आलोक कुमार, बहराइच से जितेंद्र कुमार द्विवेदी, बलिया से दयाराम पंचम, भदोही से प्रभाकर राव, देवरिया से सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी, कौशांबी से प्रमोद कुमार चतुर्थ, सिद्धार्थनगर से ध्रुव कुमार तिवारी व प्रतिमा को कानपुर नगर में भेजा गया है।
यह सभी कानपुर में अपर जिला जज का पद संभालेंगे। वहीं कानपुर में अपर जिला जज रहीं तनु भटनागर व रोहित सिंह को संत कबीर नगर, अभिषेक उपाध्याय को सीतापुर, अनिल कुमार खरवार को बस्ती, ज्ञानेंद्र सिंह द्वितीय को भदोही, मोहम्मद रफी को रामपुर, बालकृष्ण एन रंजन को बाराबंकी, चंद्रप्रकाश तिवारी को गाजीपुर, चंद्रशीला को फैजाबाद, रविंद्र कुमार द्वितीय को कुशीनगर, विनोद कुमार सिंह चतुर्थ को लखीमपुर खीरी, राकेश पटेल व संध्या श्रीवास्तव को देवरिया स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह आजमगढ़ से श्रद्धा त्रिपाठी, इटावा से रघुवीर सिंह राठौर, संत कबीर नगर से शैलेंद्र यादव को सिविल जज सीनियर डिवीजन पद पर कानपुर भेजा गया है, जबकि यहां तैनात निधि यादव को कुंडा-प्रतापगढ़, अमित सिंह द्वितीय को मैनपुरी, ऐश्वर्य प्रताप सिंह को अलीगढ़, मनोज कुमार द्वितीय को प्रतापगढ़, चिंताराम को लखीमपुर खीरी, प्रवीण कुमार त्यागी को फर्रुखाबाद स्थानांतरित किया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना सिंह को भी अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है।