जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में लगातार लॉंग कोविड के रोगी आ रहे हैं। बहुत से रोगियों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। वहीं सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ ने बताया कि कोरोना से जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें 10 से 15 फीसदी रोगी लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं। उनकी ओपीडी में प्रतिदिन दो-तीन रोगी आते हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश शंकर ने बताया कि लॉन्ग कोविड रोगियों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ी हैं। रोगियों का इलाज चल रहा है।