चकेरी थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवती को टेलीग्राम में फाइव स्टार होटलों की रेटिंग का टास्क पूरा कर रुपये कमाने का झांसा दिया। इसके बाद युवती से 1.06 लाख रुपये की ठगी कर ली। कृष्णानगर निवासी गौरवी वर्मा के अनुसार बीती 21 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। कहा गया कि टेलीग्राम एप के माध्यम से वे होटल और रेस्टोरेंट के टॉस्क को पूरा कर रुपये कमा सकती हैं।
इस पर गौरवी ने लिंक को खोला तो उसमें अलग-अलग होटलों की रेटिंग करने के टास्क दिए गए थे। टास्क को पूरा करते ही उनके खाते में 250 रुपये आ गये। गौरवी झांसे में आ गईं। बताया कि पहले तो दिए गए टास्क को पूरा करने पर उन्हें रकम मिली लेकिन इसके बाद ठगों ने टास्क को पूरा करने के लिए रकम मांगना शुरू किया।