फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सफाई के लिए एक महीने पहले खोला नाला, ढकना भूल गए, अधेड़ की गिरकर मौत

Sun, 15 Jun 2025 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नाले में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। हादसा काकादेव थानाक्षेत्र के गीतानगर क्राॅसिंग के पास हुआ।
विज्ञापन
काकादेव थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की लापरवाही के चलते शनिवार सुबह एक अधेड़ की जान चली गई। गीतानगर क्रॉसिंग के पास नाले की सिल्ट सफाई के लिए एक माह पहले खोले गए नाले को विभागीय कर्मचारी ढकना ही भूल गए। इसकी वजह से पैदल जा रहा अधेड़ उसमें गिर गया। नाले के दलदल में फंसने के कारण अधेड़ निकल नहीं पाया और उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


काकादेव थानाक्षेत्र के गीतानगर क्राॅसिंग मार्ग पर नाले की सफाई के लिए पांच-छह पत्थर हटाकर किनारे रख दिए गए। नाला सफाई के बाद भी उन पत्थरों को दोबारा रखा नहीं गया। इसका नतीजा यह हुआ कि शनिवार सुबह फुटपाथ पर चल रहे एक 55 वर्षीय अधेड़ 11:20 बजे सीधे करीब आठ फीट गहरे खुले नाले में गिर गया। इस दौरान वहां से निकल रहे एक राहगीर ने अधेड़ को निकालने की काफी कोशिश की लेकिन वह दलदल में फंस गया। इसके बाद 11:25 पर सूचना पुलिस और एबुलेंस को दी। हादसा देख वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने मिलकर अधेड़ को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।
 
विज्ञापन

खुला नाला - फोटो : अमर उजाला
11:45 पर पुलिस पहुंच गई। अधेड़ को हैलट अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर काकादेव मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया और व्हॉट्सएप ग्रुपों में फोटो और उससे जुड़ी जानकारी साझा की गई है। मालूम हो कि इससे पहले भी सिस्टम की लापरवाही से शहर में खुले नालों में गिरने के कारण लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों का रवैया सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें