तब कहीं जाकर युवक को छोड़ा गया। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद युवक को मोबाइल चोरी के शक में बांधने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
यदि मोबाइल चाेरी हो गया था, तो इसकी शिकायत पुलिस से करनी चाहिए थी। घटना की जांच के आदेश सदर कोतवाल को दिए गए हैं। बिजली के पोल से बांधने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक