फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: पत्नी की हत्या कर युवक ने मौत को गले लगाया, अनाथ हुए बच्चे

Tue, 07 Mar 2023 01:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली के पाठकन पुरवा गांव में पत्नी की हत्या कर युवक खुद फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद पति संजू ने पत्नी गीता के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


पत्नी को मरा समझकर वह भी अंदर कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गीता ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह मृतक के बच्चों ने घर के थोड़ी दूर पर ही रह रहे अपने बाबा राधेश्याम को मामले की जानकारी दी। इसके बाद घटना की सभी को जानकारी हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। माता-पिता दोनों की मौत से बच्चे अनाथ हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें