फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: यूपी बोर्ड की कापियां 18 से जांचीं जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा की कापियां 18 मार्च से जंचना शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा चार मार्च को समाप्त हुई थी। परिषद सचिव के निर्देश पर 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। मूल्यांकन से पहले ड्यूटी में लगे शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीआईओएस को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने फतेहगढ़ के राजकीय इंटर कॉलेज, महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और फर्रुखाबाद के रस्तोगी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। डीआइओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू करवाए जाने के निर्देश सचिव ने दिए हैं। तीन मूल्यांकन केंद्र बना दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिषद से ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की सूची आएगी। सूची आते ही इन लोगों को मूल्यांकन कार्य का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। लगभग 2300 शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनपद के 79 परीक्षा केंद्रों पर 48 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें