फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: लोकसभा चुनाव में न पड़े खलल, पुलिस ने शुरू की तैयारियां, दंगा नियंत्रण और निशानेबाजी का किया अभ्यास

Mon, 08 Apr 2024 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: लोकसभा चुनाव के दौरान किसी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
निशानेबाजी का अभ्यास करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां करना शुरू कर दिया है। दंगा नियंत्रण अभ्यास से लेकर निगरानी के लिए बड़े पैमाने पर उपकरणाें की खरीद की है। साथ ही दंगाइयों से निपटने के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण की तैयारियां चल रही है। जिसमें दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिससे भीड़ पर काबू पाया जा सके। साथ ही सटीक निशाने का भी अभ्यास कर रहे हैं। एसपी अमित कुमार के साथ ही एएसपी, सीओ और थाना प्रभारियों ने निशाना लगाकर अभ्यास किया। जिसमें पुलिस ने 5500 से अधिक कारतूस का प्रयोग किया। पुलिस ने दंगा नियंत्रण और किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दो ड्रोन कैमरे, 20 कंप्यूटर के साथ ही तीन सौ लाठी-डंडे की खरीदारी की है। जिससे चुनाव में खलल डालने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें