फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: छेड़छाड़ से तंग बीएससी की छात्रा फंदे पर झूली, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Jun 2022 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कस्बे के ही मोहल्ले में रहने वाली छात्रा ने शोहदों की छेड़छाड़ से तंग आकर दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


छिबरामऊ कस्बे के मोहल्ला निवासी युवती (19) एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद वह कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आई तो मां उसे बुलाने के लिए कमरे में गई। कमरे में छात्रा का शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला।

शव देखते ही मां बदहवास हो गई और शोर मचाने लगी। कुछ ही देर में अन्य परिजन पहुंच गए। युवती के पिता ने बताया कि मोहल्ला कोलिया निवासी तीन सगे भाई शिवम, अंशुल, छोटू और  इसी मोहल्ले का सुमित आए दिन पुत्री को परेशान करते थे। स्कूल आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करते थे।
विज्ञापन


इसको लेकर युवती परेशान थी और उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई थी। बदनामी के डर से परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। देर रात घटना की तहरीर छात्रा के पिता ने पुलिस को दी। पुलिस ने चारों युवकों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें