फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल कराया गया भर्ती, सिकंदरपुर में डाली थी डकैती

Sun, 08 Aug 2021 11:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नीली शर्ट में मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज में छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कर मुल्लापुर गांव के जंगलों में घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ शनिवार देर रात करीब 3:00 बजे बदमाशो की मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


उसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि इन्ही बदमाशों ने 29 जुलाई की रात को छिबरामऊ के व्यापारी अखिलेश मिश्र के पुत्र को गोली मारकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हिस्ट्रीशीटर रविदास उर्फ करिया को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है।  जहां उसका उपचार चल रहा है पुलिस ने बदमाशों के पास से डकैती में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि बदमाश कई जिलों में डकैती की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें