फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बाद भी दबंगों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में दहशत, लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

Sun, 26 Sep 2021 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

एडीओ के सामने ही शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पुलिस ने ग्राम प्रधान अंकित उर्फ रवि कोरी, उसके भाई दीपक, रविंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सराय गूजरमल गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बाद भी दबंग ग्राम प्रधान व उसके भाई की गिरफ्तारी न होने से सराय गूजरमल गांव के लोग दहशत में हैं। खुलेआम घूम रहे प्रधान और उसके भाई के खौफ के चलते गांव के 21 लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नगर से जुड़े ग्राम सराय गूजरमल में रविवार को 21 मकानों के बाहर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के प्रधान की गुंडई और मारपीट से उनकी जान को खतरा है।

जिससे वह अपना घर बेचकर पलायन को मजबूर हो गए हैं। बता दें कि सराय गूजरमल निवासी नरेश चंद्र ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने के लिए शिकायत की थी। जिस पर एडीओ पंचायत यशकरन सिंह, सचिव अनुराधा जांच के लिए गई थीं।

विज्ञापन

एडीओ के सामने ही शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पुलिस ने ग्राम प्रधान अंकित उर्फ रवि कोरी, उसके भाई दीपक, रविंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। वह जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में एएसपी डॉ अरविंद कुमार का कहना है कि रवींद्र की गिरफ्तारी की जा चुकी है, शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जो पोस्टर लगाए हैं, वह गलत है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। 
विज्ञापन

योगी सरकार में गुंडे नहीं गरीब कर रहे पलायन
गांव के सोनू सिंह कश्यप का कहना है कि आरोपी कह रहे हैं कि वह किसी न किसी को मारकर ही जेल जाएंगे। जिससे गरीब दहशत में हैं। योगी सरकार आने पर गुंडाराज के पलायन करने की बात कही गई थी लेकिन गुंडाराज अपनी जगह पर कायम हैं। गरीब और पीड़ित पलायन को मजबूर हो गए हैं।

इन परिवारों ने लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
गांव के श्रीदयाल, जगदीश, सुभाष, राकेश, मोतीलाल, करु, महेश, कल्लू खां,चंद्रभान, बच्चू, सुभाष, रामचंद्र, आसू, कल्लू बाथम, राम सिंह, श्याम, रामू, रक्षापाल, नरेश, शैलेंद्र व छोटे ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर चिपकाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें