फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, बैरक के पीछे लटका मिला शव

Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज में बंदी ने जिला जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से हड़कंप मच गया। मामले में बंदी रक्षकों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज में जिला जेल अनौगी में दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगा ली। रविवार देर शाम अन्य बंदियों ने पानी निकासी के पाइप पर शव को फंदे से लटका देखा तब मामले का पता चला। जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर बंदी रक्षकों से पूछताछ की।
विज्ञापन


छह महीन पहले इंदरगढ़ निवासी अभिनव उर्फ प्रखर (21) को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा था। रविवार रात करीब नौ बजे बैरक के अन्य कैदी खाना खाने लगे तभी अभिनव ने फांसी लगा ली। अभिनव ने बैरक के पीछे पानी निकासी के पाइप में कपड़े की सहायता से फंदा बनाया और जान दे दी।

अभिनव का शव फंदे पर लटकता देख अन्य बंदियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा ने जेल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने अन्य बंदियों से यह जानने की कोशिश की कि आखिर अभिनव ने फांसी क्यों लगाई। इसको लेकर देर रात तक अभिनव के साथ रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें