बिजलीघर में शव रखकर हंगामा
हादसा देख मौके पर मौजूद लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों व आसपास के गांवों के लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कस्बा स्थित बिजलीघर के बाहर रोड जाम कर बिजली विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार, सीओ डॉ प्रियंका बाजपेयी समेत प्रशासन ने परिजनों को समझाने का प्रयास कर आगे की कार्रवाई करने की बात कहते रहे।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
करीब तीन घंटे के विरोध प्रदर्शन के चलते दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई है। प्रशासन का सब्र का बांध टूट गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए परिजनों को हटाने लगे। परिजनों ने विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद भीड़ भी आक्रोशित होकर प्रशासन पर पथराव शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख परिजन शव को गांव ले गए। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया देर रात शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। माहौल को बिगाड़ाने वालें आराजिक लोगों की पहचान की जा रही है। सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि परिजनों को उकसाने व आराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कि जाएगी।