फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल…महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरू

Sat, 16 Aug 2025 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोेतवाली क्षेत्र में पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में 11 लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
दो पक्षों में खूनी संघर्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में कोतवाली गुरसहायगंज की चौकी नौरंगपुर के गांव अम्बरपुरवा में शुक्रवार को पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जोरदार झड़प हुई, जिससे दोनों पक्षों के 11 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक महिला ने दूसरे पक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव अम्बरपुरवा में पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में पिछले कई दिनों से तकरार चल रही थी। इस दौरान एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना भी हुई थी। महिला ने 13 अगस्त को मामले की शिकायत नौरंगपुर चौकी में की और मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा, लेकिन पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

घायलों का सीएचसी में चल रहा है उपचार
महिला का आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों का शांति भंग में चालान कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को मामला फिर बिगड़ गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हुए और एक-दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी। इससे एक पक्ष के रोहित कुमार, अनिल, सतीश, वीरपाल, संदीप कुमार, उमेश यादव और दूसरे पक्ष के बृजेंद्र, सत्येंद्र यादव, माया देवी, नरेंद्र यादव और ज्ञान देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें