फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: किन्नर ने तीन युवकों पर लगाया दुष्कर्म और लूटपाट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में रहने वाले किन्नर ने पीलीभीत में रहने वाले तीन युवकों पर दुष्कर्म और लूटपाट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। एक किन्नर ने रविवार को पीलीभीत के वीजलपुर थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वीजलपुर में रहने वाले तीन युवक बीते माह कन्नौज गए थे। यहां उसकी दोस्ती हो गयी थी। इसके बाद उसी के मकान में बंधक बनाकर युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दरिंदगी के बाद आरोपी घर से करीब पांच लाख के जेवर और दो लाख रुपये लेकर भाग गए। पीलीभीत पुलिस ने सदर कोतवाली को जांच के लिए तहरीर भेजी है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें