फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: फोटोग्राफर की ईंट से कुचल कर हत्या, पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया

Thu, 08 Feb 2024 05:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में फोटोग्राफर की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा में फोटोग्राफर की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। संदिग्ध युवक ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया। हत्या की घटना से आसपास सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


तिर्वा कस्बा के इंदिरानगर निवासी शौकीन वारसी उर्फ मुन्ना (50) फोटोग्राफी कर जीवन यापन करते थे। आठ साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी। जिस कारण मुन्ना घर पर अकेला रहता था। बुधवार देर रात को घर पर सो रहे मुन्ना को ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। इसके बाद देर रात को ही एक संदिग्ध युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया और शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार आंनद ने मामले की छानबीन कर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

मृतक के चाचा ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
मृतक के चाचा शराफत अली ने कोतवाली क्षेत्र के डंबरपुर गांव निवासी अमित गौतम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अमित गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें