फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: दुष्कर्म की कोशिश से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Feb 2024 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज में दुष्कर्म के प्रयास से आहत छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सौरिख क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास से आहत छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा गांव के राजकीय विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार को विद्यालय से यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने गई थी।

विज्ञापन


जहां विदाई समारोह में शामिल होकर वह घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मनीष जाटव, आनंद व खड़िनी निवासी रमन शाक्य ने उसे घेर लिया और पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर धमकियां देने लगे। वह युवकों से बचकर छात्रा घर पहुंची। शाम को जब वह शौच के लिए खेतों में गई तो इन युवकों ने दोबारा घेरा और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की।

वह बचकर घर पहुंची छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद पंखे के हुक में साड़ी बांधकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें