फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज हादसा: कोयला लदा कंटेनर पलटा, किशोरी और बुजुर्ग की मौत; चचेरे भाइयों समेत पांच घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 12 Apr 2026 10:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ के भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयला लदा कंटेनर पलटने से किशोरी अंशिका और बुजुर्ग कन्हैया लाल की मौत हो गई। पांच घायलों का उपचार सौ शैय्या अस्पताल में चल रहा है, जबकि चालक फरार है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कंटेनर के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन भी बुलाई गई, लेकिन भारी वजन के कारण कंटेनर को हिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

kannauj road accident - फोटो : amar ujala
लोगों के अंग-भंग होकर इधर-उधर बिखर गए
हादसा सुबह करीब आठ बजे हुई। छिबरामऊ की तरफ जा रहा कंटेनर सड़क के किनारे रखे खोखो को टक्कर मारते हुए पलट गया। पास से गुजर रहे लोग उसके नीचे दब गए। नीचे दबे लोगों के अंग-भंग होकर इधर-उधर बिखर गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

kannauj road accident - फोटो : amar ujala
राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी
अब तक दो शवों को निकालकर सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मालिक, छिबरामऊ कोतवाल कपिल दुबे समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।





कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे

वहीं, मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम पाल, राजीव सिंह गौर (पुच्ची) और मुनीश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

kannauj road accident - फोटो : amar ujala

मासूम बच्ची और बुजुर्ग समेत दो की मौत
छिबरामऊ हादसे में हताहत हुए लोगों की शिनाख्त कर ली गई है, जिसमें दो परिवारों के सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में नगला दुर्गा (कसावा) निवासी राजू बाथम की पुत्री अंकिश (14) और भाऊलपुर निवासी राधेश्याम के पुत्र कन्हैया लाल (74) शामिल हैं।

kannauj road accident - फोटो : amar ujala

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंटेनर के नीचे दबने से इन दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घायलों में बंचपुर निवासी अजय पाल का पुत्र अंकित कुमार (20) और सुरेंद्र सिंह का पुत्र सोनू (14) शामिल हैं। ये दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और गंभीर रूप से घायल होने के कारण इनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मालिक और कोतवाल कपिल दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम पाल समेत कई बड़े नेताओं ने अस्पताल और घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों को सांत्वना दी। कोतवाल कपिल दुबे के अनुसार, घायलों का उपचार कराया जा रहा है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें