फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: छपरा एक्सप्रेस से टकराया मवेशी, इमरजेंसी ब्रेक लगने से पटरियों की सेफ्टी पिन टूटी, हादसा बचा

Tue, 17 Sep 2024 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: कानपुर जा रही छपरा एक्सप्रेस से मवेशी टकरा गया। इमरजेंसी ब्रेक लगने से पटरियों की सेफ्टी पिन टूट गई। जिससे ट्रेन पटरी से उतरने से बची।
विज्ञापन
सफीपुर जप्ती के पास खड़ी ट्रेन और मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से पटरी पर सामने आया मवेशी टकरा गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका तो पटरियों के स्लीपरों में लगे सेफ्टी पिन टूट गए, इससे ट्रेन पटरी से उतरने से बची। हादसे के बाद ट्रेन करीब आधा घंटा तक खड़ी रही। कानपुर जा रही दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों को भी करीब 10 मिनट तक गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही छपरा एक्सप्रेस गुरसहायगंज से मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे छूटी थी। करीब दो किलोमीटर चलने के बाद ग्राम मिरगांवा और सफीपुर जप्ती के बीच अचानक रेलवे ट्रैक पर मवेशी (भैंस) आ गया। लोको पायलट ने जब इमरजेंसी ब्रेक लगाया, तब तक मवेशी इंजन के नीचे आकर कई टुकड़ों में कट चुका था। इमरजेंसी ब्रेक से पटरी और स्लीपर के बीच में लगे कई सेफ्टी पिन उखड़कर दूर जा गिरे, जिससे ट्रेन रेलवे ट्रैक से उतरने से बच गई।

विज्ञापन

गार्ड की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। उन्होंने रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर उसे साफ किया। इसके बाद छपरा एक्सप्रेस को कानपुर के लिए रवाना किया जा सका। स्टेशन मास्टर मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा बच गया। ट्रैक किनारे मवेशी चराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरपीएफ के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें