फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: अखिलेश के करीबी सपा नेता की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, भूमाफिया के खिलाफ दर्ज हैं 14 मुकदमे

Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

अधिकारियों ने अवैध ढंग से बनाई गई मार्केट की छह दुकानों और तीन निर्माणाधीन दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। एसडीएम ने बताया कि जांच में सरकारी जमीन पर कब्जा कर मार्केट बनी पाई गई थी। जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक की है। सपा नेता के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता भूमाफिया रजनीकांत यादव के अवैध निर्माण पर बुधवार को बुलडोजर चला। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जीटी रोड किनारे करोड़ों की सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध मार्केट को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त करा दिया।

विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली के तिलपई गांव निवासी सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव ने 2016 में जलालाबाद में जीटी रोड किनारे तिलपई डिगसरा ग्राम पंचायत की करीब एक बीघा जमीन पर कब्जा कर मार्केट खड़ी कर दी थी। लेखपाल सुरेश चंद्र ने मंगलवार रात रजनीकांत यादव के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बुधवार को एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी और कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अवैध ढंग से बनाई गई मार्केट की छह दुकानों और तीन निर्माणाधीन दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। एसडीएम ने बताया कि जांच में सरकारी जमीन पर कब्जा कर मार्केट बनी पाई गई थी। जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक की है। सपा नेता के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पत्नी गीता यादव और भाई चंद्रशेखर यादव जलालाबाद से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें