कन्नौज जिले के तिर्वा में देवी के दर्शन करने लिए बाइक से निकले युवक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। युवक जख्मी हो गया। ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर देहात के राजपुर सिकंदरा गांव के निवासी सिदार्थ शुक्ला (23) पुत्र प्रभाशंकर शुक्ला कस्बे के मंडी बाजार में भाभी ज्योति शुक्ला शिक्षक के साथ किराए के मकान में रहता था। वो खुद भी बीएड की पढ़ाई करता था। शनिवार की देर शाम को सिदार्थ बाइक से दूध लेने के लिए घर से निकला था। दूध लेने के बाद मां अन्नपूर्णा देवी के दर्शन करके घर वापस जाते समय कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर मस्जिद के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।