फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: हाईवे पर 'काल' बनी डीसीएम, खड़े वाहन में पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर घायल

Tue, 12 May 2026 09:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: कन्नौज के जसोदा में मंगलवार रात हाईवे किनारे खड़ी पिकअप में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पीलीभीत निवासी दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Kannauj Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में जसोदा कस्बे में अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अडानी प्लांट के पास डीसीएम ने एक खड़ी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत मौके पर हो गई। दूसरे गंभीर घायल की मौत अस्पताल में हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब तीन बजे हुई।

विज्ञापन

पिकअप में सवार लोग वाहन के पीछे बंधे एक जनरेटर को ठीक कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पलट गई। हादसे में पीलीभीत जिले के पियास गोटिया, ललौरी खेरा निवासी निरंजन लाल पुत्र तुलाराम, जो पिकअप चालक थे, की मौके पर ही मौत हो गई। इसी गांव के गंगाराम (50) पुत्र तेजराम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया
पिकअप में सवार महेंद्र पाल पुत्र तुलाराम और कृष्ण कुमार पुत्र डोरी लाल, दोनों पियास गोटिया, ललौरी खेरा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीएम चालक रामरतन यादव निवासी लखनऊ, आशियाना ट्रांसपोर्ट नगर भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें