शव पर कई जगह चोटों के निशान मिले
ग्रामीणों ने जब घर के अंदर जाकर देखा, तो महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। शव पर कई जगह चोटों के निशान दिखाई दिए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की बर्बरता से पिटाई की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई।
दो लोगों को हिरासत में लिया
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।