फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: सड़क किनारे खड़े कंटेनर के पीछे घुसी डीसीएम, पांच की मौत...परिजनों में हड़कंप

Fri, 09 Aug 2024 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर कट पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें कंटेनर में पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही डीसीएम घुस गई। हादसे में डीसीएम सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे में दम तोड़ने वाले तीन लोगों की शिनाख्त कर ली है और चौथे की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर कट के एक ढाबे के निकट शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर में दिल्ली से आ रही डीसीएम पीछे से घुस गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से डीसीएम में सवार लोगों को बाहर निकाला, जिसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी और एक घायल था। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई। मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने तीन की शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन



शवों को पोस्टमार्टम हाउस के शवगृह में रखवाया

पुलिस ने बताया कि हादसे में दम तोड़ने वालों में जौनपुर के मछली शहर के मैथिली मथुरा निवासी पवन कुमार (34) पुत्र लालजी, अमेठी के शहर कोतवाली के रमईपुर निवासी सोनू शर्मा (25), अमेठी के शाहगंज थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी प्रशांत कुमार सिंह (23) पुत्र पवन सिंह हैं। चौथे मृतक और घायल की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें