फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी बस…12 यात्री घायल, लोग बोले- चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Sat, 24 Aug 2024 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्ठा गांव के पास कट (190) पर स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 12 सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारियां लेकर जा रही स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस चालक समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा व पुलिस कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ से 34 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन

शनिवार सुबह बस तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्ठा गांव से गुजर कर कट 190 पर पहुंची, तो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार चालक समेत 12 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई।  हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर यूपीडा व पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
हादसे में घायल मध्यप्रदेश के बस चालक सुनील सिंह (36), सवारी कमल चौरसिया, अनूप, गोरखपुर के बसारतपुर गांव निवासी दीप्ती, प्रीती, आर्यन, पुराना गोरखपुर निवासी हर्ष, गाजियाबाद निवासी अरुण शर्मा, महाराजगंज निवासी सतीश कुमार, सिद्धार्थ नगर निवासी सचिन शुक्ला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की स्थिति में सुधार है। वहीं, बस सवार लोगों का कहना है कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी घायलों की हालत में सुधार है। अन्य यात्रियों को एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहनों की मदद से गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें