फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता हुई शर्मसार: कलयुगी मां ने बच्ची को झाड़ियों में फेंका, शरीर पर लगे हैं गहरे निशान

Sun, 02 Oct 2022 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

नवैनी गांव रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। राहगीर महिला ने उसे सीएचसी में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के नवैनी गांव में एक कलयुगी मां ने नवजात बच्ची को जन्म देते ही झाड़ियों में फेंक दिया। रविवार को सुबह शौच के वहां से गुजर रही महिला को रोने की आवाज सुनाई देने पर महिला ने बच्ची को निकालकर सीएचसी राठ में भर्ती कराया।

विज्ञापन

नवैनी गांव निवासी इंद्रकुमारी राजपूत ने बताया कि रविवार सुबह गांव के बाहर शौच क्रिया करने के लिए खेतों की ओर जा रही थी। तभी झाड़ियों में नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई देने पर पास से जाकर देखा, तो नवजात बालिका बिना कपड़ों के पड़ी हुई थी।
उसको उठाकर इंद्रकुमारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर बीएल गुप्ता ने कहा कि बच्ची की हालत स्वस्थ हैं। कंटीली झाड़ियों होने की वजह से हल्की चोट के निशान है। इलाज किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक अखिलेश कुमार ने कहा कि पुलिस को सूचना दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें