फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में अज्ञात बाइक सवारों ने सरेआम पत्रकार को मारी गोली, मौत

Fri, 01 Dec 2017 01:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पत्रकार नवीन गुप्ता की फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर के बिल्हौर इलाके में हिंदी दैनिक समाचार पत्र के एक पत्रकार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। 24 घंटे के अंदर तीसरी हत्या से पूरा कानपुर जिला दहशत में है।    कानपुर में बिल्हौर तहसील संवाददाता नवीन गुप्ता को अज्ञात बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह अपने दफ्तर से खबर से सिलसिले में बाहर निकले थे। अस्पताल ले जाते समय नवीन ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। हत्या के बाद सभी फरार हो गए। गुरुवार देर शाम बिल्हौर कोतवाली के नगर पालिका के पास की ये घटना है। बदमाशों ने नवीन को दो गोलियां मारी थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शक के आधार पर पुलिस ने बिल्हौर के ही 3 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। 
विज्ञापन

  #UttarPradesh: A journalist shot dead by unidentified bike-borne persons in Kanpur's Bilhaur. More details awaited. pic.twitter.com/ZkI7oRMD8n — ANI UP (@ANINewsUP) November 30, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें