फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की ट्रेन गुजरते समय खाली रहेगा झींझक स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 25 जून को विशेष ट्रेन से कानपुर आगमन को देखते हुए शुक्रवार देर शाम एसपी जीआरपी प्रयागराज ने झींझक स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। साथ ही राष्ट्रपति की ट्रेन गुजरते समय स्टेशन को खाली रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने झींझक स्टेशन का जायजा लेते हुए प्लेटफार्म पर लगी लोहे के बाड़ को बंद कराने के निर्देश दिए। बाद में जीआरपी चौकी व बैरक का निरीक्षण किया और चौकी प्रभारी को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
जीआरपी बैरक में अंधेरा देख नाराजगी जताई। निर्देश दिए के झींझक स्टेशन से राष्ट्रपति की ट्रेन गुजरते समय परिसर को खाली रखा जाए। इसमें किसी भी सूरत मेें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान चौकी प्रभारी जीआरपी झींझक राजेश कुमार, निरीक्षक आरपीएफ फफूंद दिनेश कुमार, सीओ डेरापुर आशापाल सिंह, मंगलपुर थाना प्रभारी वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें