फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सचिव ने 24 घंटे के भीतर जारी किया जन्म प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरसौल खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को जारी किया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

खबर का असर::::


संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। नरवल तहसील में नवजात के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के बजाय मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में कार्रवाई हुई है। सरसौल खंड विकास अधिकारी आत्मप्रकाश रस्तोगी ने ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जबकि खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर सही प्रमाण पर जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

बांबी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के बेटे आयांश का जन्म नौ जनवरी 2026 को घर पर हुआ। उन्होंने बेटे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था लेकिन 24 फरवरी को उन्हें स्टिल बर्थ (मृत जन्म) प्रमाण पत्र थमा दिया गया। जितेंद्र कुमार ने गलती को सुधारने के लिए अधिकारियों से शिकायत की। कई बार चक्कर काटे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अमर उजाला ने उनकी समस्या को समझा और अव्यवस्था व लापरवाही को लेकर खबर प्रकाशित की। इसका प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान लिया। सरसौल ब्लॉक के अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आयांश का सही जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें